Shantakumari, Editor (SDC NEWS) : 73वें स्‍वतंत्रता दिवस यानी  राष्‍ट्रीय पर्व को देश भर में  हर भारतीयों ने अपने-अपने अंदाज में जोश उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया।  इस मौके पर मानो पूरा भारत देश  तिरंगा फहराह्कर  आजादी के जश्‍न में डूब गए थे। यह पर्व के दौरान सभी में ख़ुशी की एक झलक देखने को मिली।

हालांकि उत्तरकन्नडा जिला के हलियाल में 15 August 73वां स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर विधान परिषद् के सदस्य श्री एस एल घोटनेकर, हलियाल के माजी विधायक श्री सुनील हेगड़े समेत अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्तिथ थे।

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान विधान परिषद् के सदस्य श्री एस एल घोटनेकर ने जम्मू कश्मीर में धारा 370 को रद्द करने पर केंद्र सरकार को अपना आभार व्यक्त किया।

आगे श्री घोटनेकर ने बताया कि कर्नाटक में भीषण बाढ़ से आम लोगों का जन-जीवन प्रभावित हो गया है। इसके लिए बाढ़ पीड़ितों को तहे दिल से मदत करने का निवेदन किया।

बाढ़ पीड़ितों को तहे दिल से मदत करने का निवेदन : श्री एस एल घोटनेकर