Shantakumari, Editor (SDC NEWS) : गोवा प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्री गिरीश चोडणकर ने भाजपा के कुछ कैबिनेट मंत्रियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि भ्रष्टाचारियों के खिलाफ गोवा कैबिनेट (विधानसभा) को दस्तावेज उपलब्ध कराए गए थे। लेकिन एक  माह से अधिक दिन गुजर जाने के बाद भी अब तक भाजपा सरकार ने उनके कैबिनेट मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई करने में विफल हुए है।

जिसके चलते GPCC अध्यक्ष श्री गिरीश चोडणकर ने भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने में विफल CM से माफ़ी मांगने की मांग की।

आगे श्री चोडणकर ने टिप्पणी करते हुए कहा कि भ्रष्टाचारियों को सरकार से ही संरक्षण मिल रहा है या फिर CM ही भ्रष्टाचारियों को अपना समर्थन देना चाहते है। यदि वे भ्रष्टाचार के खिलाफ है तो तुरंत उनके कैबिनेट मंत्रियों पर कार्रवाई करे जो भ्रष्ट है। 

इसके अलावा श्री चोडणकर ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा जनता से किए गए वादे को पूरा करने में विफल हुए है। भाजपा ने खनन प्रभावितों को गणेश चतुर्थी तक राहत देने का आश्वासन दिया था उसमे भी विफल, सडकों की मरम्मत, बिजली की आपूर्ति करने में भी विफल, और तो और GMC जॉब फॉर्म को वेबसाइट पर अपलोड करने में भी आपत्ति जताई।

आगे श्री गिरीश ने स्वास्थ्य मंत्री श्री विश्वजीत राणे पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि GMC जॉब फॉर्म प्राप्त करने के लिए दूर दूर तक रहने वाले अभ्यर्थी को गड्ढों वाली सड़कों से कई किलोमीटर यात्रा कर फॉर्म प्राप्त व जमा करने में दिक्कत हो रही हैं। लेकिन स्वास्थ्य मंत्री GMC जॉब फॉर्म को वेबसाइट पर अपलोड करने में भी आपत्ति जताई हैं।

  

भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने में विफल CM, कांग्रेस ने CM से की माफ़ी की मांग