Shantakumari, Editor (SDC NEWS) : केंद्रीय मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी ने सोमवार को बड़ा बयान देते हुए कहा कि देश के कई राज्यों में गो वध पर प्रतिबंध है, जबकि कर्नाटक भी इसके लिए पात्र है।  लेकिन कर्नाटक सरकार ने बीफ बैन पर अब तक कोई निर्णय नहीं लिया है। जनभावनाओं को ध्यान में रखकर ही बीफ बैन पर निर्णय लिया जाएगा। ऐसा श्री प्रहलाद जोशी ने संवाददाताओं को बताया।

हालांकि कर्नाटक में भाजपा के गौ संरक्षण ने बीफ पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री श्री बी एस येदियुरप्पा को याचिका प्रस्तुत की थी। इससे पहले 2010 में भाजपा सरकार ने विधेयक पेश किया था, लेकिन इसे तत्कालीन राज्यपाल ने खारिज कर दिया था।

आगे श्री जोशी ने गो वध मुद्दे पर भाजपा महात्मा गांधी के विचारों का समर्थन करती है। क्योंकि महात्मा गांधी गो वध के सख्त विरोधी थे। हालांकि कर्नाटक सरकार ने बीफ बैन पर अब तक कोई निर्णय नहीं लिया है। जनभावनाओं को ध्यान में रखकर ही बीफ बैन पर निर्णय लिया जाएगा। ‘’मुझे नहीं लगता है की इससे गोवा पर कोई असर होगा’’ ऐसा श्री जोशी ने अपना विचार व्यक्त किया।

लेकिन Qureshi Meat Traders Association of Goa अध्यक्ष Manna Bepari ने गो वध मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि कर्नाटक में बीफ बैन पर प्रतिबंध लगाती है तो इसका सीधा असर गोवा के पर्यटन विभाग में होगा। क्योंकि गोवा पर्यटन स्थलों में से एक है, और बड़ी संख्या में पर्यटक बीफ को पसंद करते है। इसलिए गोमांस की मांग अधिक है।

बीफ बैन पर बोले जोशी, जनभावनाओं को ध्यान में रखकर लिया जायेगा फैसला