Shantakumari, Editor ( SDC NEWS ) : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरे होने के अवसर पर वास्को में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए नगर विकास मंत्री श्री मिलिंद नाइक ( Urban Development Minister Shri. Milind Naik ), ने भाजपा सरकार द्वारा किये गए विकास कार्यों पर प्रकाश डाला।

हालांकि यह मौके पर वास्को भाजपा अध्यक्ष श्री दीपक नाइक, (Vasco BJP President Shri. Deepak Naik) मोर्मुगांव भाजपा अध्यक्ष श्री संजय सातर्डेकर (Mormugao BJP President Shri. Sanjay Satardekar) भी उपस्तिथ थे।

आगे श्री Milind Naik ने बताया कि चुनावी घोषणा पत्र के दौरान जनता से किये गए वादे को पूरा करने में भाजपा सफल रही है। पिछले 5 सालों में इस देश ने प्रशासनिक बाधाओं, भ्रष्टाचार और कुशासन की बेड़ियों से खुद को आज़ाद किया है, और साथ ही अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए मार्ग प्रशस्त किया गया, ट्रिपल तलाक पर सही निर्णय और जम्मू कश्मीर में धारा 370 को रद्द कर एक साहसिक फ़ैसला लिया है मोदी जी की सरकार ने।

हालांकि ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ के मंत्र के साथ भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। ऐसा मिलिंद ने कहा। 

‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहा भारत: मिलिंद