Shantakumari, Editor (SDC NEWS) : मंगोर हिल इलाका कंटेनमेंट जोन बनने के बाद दक्षिण गोवा जिले में एक के बाद एक कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ती जा रही है। वास्को में कोरोना के मरीजों में हो रहे इजाफा को देखते हुए राज्य सरकार को समर्पित एम्बुलेंस की व्यवस्था करने की अति आवश्यकता है। ऐसा मोर्मुगांव नगर पालिका परिषद के पार्षद श्री कृष्णा (दाजी) साल्कर (MMC Councillor Shri. Daji Salkar) ने मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत और स्वास्थ्य मंत्री श्री विश्वजीत राणे से समर्पित एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की।

आगे दाजी ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की पत्नी बीमार से जूझ रही थी जिन्हे एमपीटी अस्पताल में ले जाना था। जिसके लिए करीब साढ़े दस बजे (10:30 pm) MMC Councillor लवीना डी सूज़ा ने उनसे निवेदन किया कि वे उन मरीजों को अस्पताल में भर्ती करवाए। हालांकि दाजी ने खारेवाडे पहुंचकर उन मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराने एंबुलेंस की व्यवस्था की। जांच के बाद चौंकाने वाली खबर सामने आयी की वे दोनों मरीजों में कोरोना पोसिटिव पाया गया था।    

MMC Councillor Daji Salkar ने मौजूदा हालातों को देख चिंता जताते हुए उन्होंने सरकार से यह निवेदन किया कि वे तुरंत समर्पित एम्बुलेंस की सुविधा प्रदान करे।

हालांकि मांगुर हिल इलाका कंटेनमेंट जोन बनने के बाद वास्को को भी माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया। दिन-ब-दिन बढ़ते कोरोना पॉजिटिव (COVID-19) के चलते  आने वाले दिनों में बड़ी तादाद में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने और कई अस्पतालों में भर्ती होने की संभावना है। इसलिए राज्य सरकार को समर्पित एम्बुलेंस की व्यवस्था करने की अति आवश्यकता है।

वास्को में बढ़ते कोरोना पॉजिटिव की संख्या, दाजी ने की समर्पित एम्बुलेंस की मांग