शांताकुमारी, (संपादक) गोवा। : वास्को में आवारा कुत्तों के आतंक से सभी लोग परेशान हैं। काफी समय से नगरनिगम द्वारा आवारा कुत्तों के खिलाफ कोई मुहिम नहीं चलाई जाने से इन दिनों इनका आतंक कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। वास्को के आदर्शनगर विद्यामंदिर के पास आवारा कुत्तों ने आतंक मचा रखा है। यहाँ पर कचरा फेकने की उचित व्यवस्था नहीं होने से कचरा और खाने के बचे हुए सामान को सड़क के किनारे फेंक दिया जाता है, जिस पर कुत्तों का झुण्ड इकठ्ठा हो जाता है। ये कुत्ते वहां से निकलने वाले लोगों को परेशान करते हैं और रात में दोपहिया वाहनों के पीछे दौड़ते हैं, जिससे दुर्घटनाएँ होती हैं। इन आवारा कुत्तों का सबसे अधिक शिकार पैदल जाने वाले स्कूली बच्चे होते हैं, जो इन कुत्तों से बहुत ही डरे हुए होते हैं। इसके कारण माता पिता को भी बच्चों को स्कूल भेजने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आदर्शनगर में कुत्तों का आतंक