शांताकुमारी (संपादक-SDC NEWS) : एक तरफ स्वच्छ भारत अभियान के तहत पूरे देश मे स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने की उद्देश्य से सरकार ने  जगह-जगह स्वच्छता अभियान चला  रहा है तो  दूसरी ओर मातानी सालदाना पुल के आस पास की जगहों पर लोगों ने गन्दगी फैला रखा है। इस  मुद्दे  पर  वेलसाव  निवासियों का कहना है कि विभिन्न समुदायों के  लोगों  ने  मातानी सालदाना पुल को  कचरे  से भर दिया  और  बियर  के  बोतलों  को  चारो  ओर बिखेरकर रख दिया ।  कहा  जाएतो उनके  लिए तो यह  पुल डंपिंग  झोन बन  चुका है।

इसलिए  इसी मुद्दे को लेकर चिंतित लोगों ने वेलसाव  पंचायत घर में शिकायत दर्ज की है। वहा  के  सरपंच  श्री  हेनरिक्स  पि. डे’मेल्लो  ने इस मुद्दे पर  मातानी सालदाना पुल का निरीक्षण किया और पुलिस  अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है। आगे उन्होंने कहा कि वेलसाव  में निर्माण  यह  पुल दिवंगत श्री मातानी  सालदाना का  महत्वाकांक्षी  परियोजनाओं  में  से  एक  था, जिसका  निर्माण  की  शुरुवात श्री  मातानी  सालदाना  ने  किया  था  और   इस  काम  को  अंजाम कोरतालिम क्षेत्र के विधायक श्रीमती  अलीना  सालदाना  द्वारा किया गया।

कचरे से बिखरा पड़ा मातानी सालदाना पुल, पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई करने की मांग : श्री हेनरिक्स  पि.डे’मेल्लो