अपनी मांग को लागू करने को लेकर भूख हड़ताल पर भी विचार करेंगे : श्री माइकल लोबो

पॉलिथीन से होने वाले नुकसान के मद्देनजर गाइड जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन : श्री माइकल लोबो

शांताकुमारी (संपादक-SDC NEWS) : पॉलिथीन से होने वाले नुकसान के मद्देनजर ‘स्वच्छ भारत अभियान  के तहद  गोवा  राज्य  को  प्लस्टिक  मुक्त  बनाने की  उद्देश्य से मापुसा में स्थित संत ब्रिट्टो माध्यामिक शिक्षालय में गाइड जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में विधानसभा के डिप्टी स्पीकर और कलंगूट क्षेत्र के विधायक श्री माइकल लोबो, मापुसा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री रोहन कवलेकर, संत ब्रिट्टो माध्यामिक शिक्षालय के प्रधान अध्यापक (principal) श्री एफ.आर केड्रिक फर्नांडिस और अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित थे।  इस अवसर पर डिप्टी स्पीकर और कलंगूट क्षेत्र के विधायक श्री माइकल लोबो ने संत ब्रिट्टो माध्यामिक शिक्षालय में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को और शिक्षकों को  सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में धरती को सबसे बड़ा खतरा पॉलिथीन से है। यह थैलियां न केवल पर्यावरण के लिए घातक हैं, बल्कि  हमारे स्वास्थ्य पर भी इनका बुरा असर पड़ सकता है। हालांकि  ‘स्वच्छ भारत’अभियान  के तहद देश  को प्लस्टिक  मुक्त बनाने के लिए सरकार ने अनेक अभियान चला कर लोगों को जागरूक करने का काम कर रही  है, लेकिन लोगों को इससे  कोई असर  नहीं  हो रहा  है। ऐसा लगता है की  लोगों में जागरूकता की कमी  का आभाव होना।

इसलिए श्री  लोबो ने  पॉलिथीन से होने वाले नुकसान के मद्देनजर ‘स्वच्छ भारत’के तहद गोवा  राज्य को   प्लस्टिक  मुक्त बनाने के लिए वे  गोवा  के   मुख़्यमंत्री श्री  मनोहर  पर्रिकर  से  मिल  कर  उनसे   प्लास्टिक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की  मांग करेंगे। आगे उन्होंने कहा कि वह अपने लक्ष्य यानी प्लास्टिक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध को लागू करने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर भी विचार करेंगे। अपनी  बात  को  आगे  बढ़ाते हुए  उन्होंने  यह  भी  कहा  है  कि इस  अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वच्छता की प्रति जागरूक करना,  आसपास साफ़ सफाई रखना तथा लोगों को स्वच्छ वातावरण प्रधान करना है। जिससे एक नए भारत और अंततः समूची दुनिया का भला हो सके और  साथ  ही  साथ  पॉलिथीन से होने वाले नुकसान को  बच्चे  अपने  माता  पिता  को  बता  सके।  .

 

 

 

श्री मनोहर पर्रिकर से प्लास्टिक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की मांग : श्री माइकल लोबो