शांताकुमारी (Editor Of  SDC NEWS) : सास्मोलेम  बैना  के  सड़क के  किनारे मच्छी  और  सब्जी  बेचने वालों पर मोर्मुगांव नगर पालिका  ने शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। दरहसल  सास्मोलेम  बैना  के  लोगों   ने  एम.एम.सी नगर  पालिका  परिषद्  में  शिकायत  दर्ज  की  थी।  उनका  कहना  है  कि सास्मोलेम  बैना  में  कुछ  विक्रेताओं ने  अवैध रूप  से  मच्छी  और  सब्जी  बेच  रहे  है।  जिसके  कारण  वहा के  मछुवारे  परेशान  थे।   लोगों के इस मुद्दे को लेकर मोर्मुगांव नगर पालिका के अध्यक्ष (Chairperson Of Mormugao Municipal Council)  श्री  दीपक  नाइक  और  सभासद (councillor) श्री नंदीप राउत  ने  सास्मोलेम  बैना  के सब्जी और  मच्छी  बाजार के  दुकानों का निरिक्षण किया।  इस  दौरान  श्री  दीपक  नाइक  ने  कहा  कि  इस  तरह  के सार्वजनिक स्थानों  पर  अवैध रूप  से  मच्छी  और  सब्जी  बेचने वालों की वजह से  यातायात  की  समस्या  काफी  बढ़ रहा है।   जिसके कारण वाहन चालकों को निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा  है। कभी  कभार तो  लोग दुर्घटना का भी  शिकार बन जाते  है।

आगे  उन्होंने   बताया  कि अगर   किसीने  भी  अवैध रूप से  मच्छी  और  सब्जी  बेचते  हुए  पाए जाते  है  तो  उनके   मच्छी  और  सब्जी   को   जब्त कर  लिया  जाएगा।  और  साथ  ही  साथ  उनपर  करवाई  भी  की  जाएगी।  इसके  अलावा  उन्होंने  यह  भी  कहा  है  कि मोर्मुगांव नगर पालिका  ने  स्वच्छ  भारत  अभियान’  के  तहद  अनेक  अभियान  चला  रही  है  ताकि सास्मोलेम  बैना  के  सब्जी  बाजार के  दुकानों पर  साफ-सुथरा परिसर  हो  और  साथ   ही  साथ  वहा पर  इंफ्रास्ट्रक्चर  और   ब्यूटिफिकेशन (beatification)  का काम  भी  चल  रहा है। इस  प्रोजेक्ट  से  मच्छी  और   सब्जी  बेचनेवालों  के  लिए  बैठने  की  सुविधा  उपलब्ध  कराई  जाएगी।

अवैध रूप से मच्छी और सब्जी बेचने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी : श्री दीपक नाइक