समुद्री तट को देश की उन्नति और समृद्धि का प्रवेश मार्ग बताया : श्री कार्लोस अल्मेडा

Shantakumari, Editor-SDC NEWS  :  बैना बीच में वास्को से पंजिम तक दृष्टि फेरी बोट का शुभारंभ किया गया। यह समुद्री तट मार्ग का सफर 1.9 किमी का होगा। और यह सर्विस को लोगों के लिए शुक्रवार से शुरू की जाएगी। यह दृष्टि फेरी बोट में 40 सीटें है और 12 खुली हवाएं है और साथ ही साथ दृष्टि फेरी बोट की अंदरि जगहों पर 12 सीटें है। वास्को से पंजिम तक लग भाग 40 मिनिट्स का सफर है और इसमें प्रति व्यक्ति का किराया सिर्फ 800 रुपये रखा गया है। इस फेरी सेवा के जरिये यात्री वास्को से पंजिम के बीच पानी के जहाज से आना जाना कर सकेंगे।

इस  अवसर  पर  वास्को के  विधायक  श्री  कार्लोस  अलमेडा ने  कहा  कि मस्ती से भरा मनोरंजन के लिए गोवा में हर साल हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं। यहां की खूबसूरती विदेशी पर्यटकों को भी खास आकर्षित करती हैं। इस खूबसूरत हॉलीडे डेस्टिनेशन (Holiday Destination) का एक महत्व पूर्ण  हिस्सा  है। इस  दौरान  यह दृष्टि फेरी बोट  सेवा से बैना बीच पर्यटन के  नक्शे पर आएगा, जिससे बैना  बीच की खूबसूरती को एक अलग  पहचान मिल जाएगा।

आगे  श्री  कार्लोस  अलमेडा ने   समुद्री तट को देश की उन्नति और समृद्धि का प्रवेश मार्ग बताया  और  साथ  ही साथ  इस  दृष्टि फेरी बोट सेवा  से यातायात  की  समस्या  भी  दूर  हो  जाएगी। इसके  अलावा  उन्होंने केंद्रीय जहाजरानी मंत्री (Union Shipping Minister) श्री  नितिन  गडकरी  और गोवा के मुख्यमंत्री श्री  मनोहर  पर्रीकर  को  धन्यवाद  दिया l  जिन्होंने  वास्को   क्षेत्र   के विकास पर ध्यान दिया  और  वास्को  से  पंजिम  तक  फेरी  बोट  की  सुविधा को लोगों  तक  लानेका  प्रयास  किया एवं  जल आधारभूत संरचना के विकास के लिए उन्होंने  काम किया।

वास्को से पंजिम तक दृष्टि फेरी बोट का शुभारंभ