Shantakumari,Editor (SDC NEWS) : आम आदमी पार्टी (AAP) ने गुरूवार को यानी कल दक्षिण गोवा के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर मछलियों पर लगाए जा रहे फार्मोलिन की जांच की।  इसमें हैरान करने वाली बात सामने आई। मछलियों में खतरनाक रसायन यानी फार्मोलिन पाए गए थे।

इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं ने संवाददाताओं को बताया कि भाजपा दावे के साथ कहा रही है कि सीमा पर नियमित रूप से मछलियों की जांच पड़ताल की जा रही है, लेकिन रेलवे द्वारा मछलियों का परिवहन किया जा रहा है – कौन इसकी जांच कर रहा है? ऐसा आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता श्री Richard ने भाजपा सरकार पर जमकर प्रहार किया।

आगे AAP के नेताओं ने बताया कि मछलियों के जांच के लिए एक आधुनिक प्रयोगशाला भी होनी चाहिए। लेकिन प्रयोगशाला स्थापित करने पर भजपा विफल हुयी है।

सरकार को यह स्पष्ट करना है कि यदि यह खतरनाक रसायन स्वास्थ्य के लिया हानिकारक है या फिर नहीं।  इस पर एक स्पष्ट रिपोर्ट तैयार करनी चाहिए।  यह बात  AAP के कोषाध्यक्ष श्री Ramiro Mascarenhas ने बताया।

इस प्रकार AAP के नेताओं ने मछलियों में  फार्मोलिन पाए जाने पर भाजपा पर जमकर प्रहार किया।

AAP ने की मछलियों की जांच, सामने आई हैरान करने वाली बात, पाया गया फार्मोलिन