Shantakumari, Editor ( SDC NEWS ): कोरोना वायरस से उत्पन्न हालातों पर कई लोगों को परेशानी का सामना करता देख चिंता जताते हुये   फटोरडा  विधायक व पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री विजय सरदेसाई   (Goa Forward Party President Shri. Vijai Sardesai ) ने वीडियो के जरिये बताया – कोरोना वायरस के कारण हालात गंभीर होते जा रहे हैं। शहर के अब कई इलाकों में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं।

दक्षिण गोवा में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लगाम लगाने विधायक, मंत्रियों व लोगों ने CM  से वास्को को लॉकडाउन करने की अपील की थी। लेकिन  CM  डॉ प्रमोद सावंत ने वास्को में लॉकडाउन लागू ना करके जनभावनाओं को अनदेखा कर दिया था।  यदि CM ने वास्को में लॉकडाउन लागू करने का फैसला लेते तो आज गोवा में कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सकता था और कई लोगों की जान भी बचाई जा सकती थी।

Goa  Forward Party President Shri. Vijai Sardesai  ने सरकार से सवाल उठाया कि आखिर सरकार ने वास्को को क्यों नहीं किया सील? जबकि कोरोना वायरस प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन की सख्त जरूरत थी। हालांकि GFP  प्रमुख ने न्यायिक जांच की मांग की है।  

आगे   Sardesai  ने कहा – हाल ही में गोवा के मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत के आवास पर कोरोना वायरस ने दस्तक दी है।  CM  के आवास पर उनके अंगरक्षक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। जबकि CM को भी कोरोना वायरस की जांच करानी होगी।  जनता की सुरक्षा को ध्यान में रकते हुए CM को क्वारंटाइन में रहना होगा।  

 

CM ने वास्को में लॉकडाउन लागू ना करके जनभावनाओं को अनदेखा कर दिया: सरदेसाई