Shantakumari, Editor ( SDC NEWS ) : आप को बतादे कि कोरोना वायरस के कारण हालात गंभीर होते जा रहे हैं। शहर के अब कई इलाकों में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं।

एक तरफ दिन-ब-दिन बढ़ते कोरोना पॉजिटिव के चलते लोगों में हड़कंप मचा। तो दूसरी तरफ कारवार के कुछ इलाकों में भी कोरोना ने दस्तक दी है। मौजूदा हालातों को देख ग्राम पंचायतों ने COVID-19 के प्रसार को रोकने के लिए स्व लॉकडाउन का फैसला लिया।

हालांकि चित्ताकुला, माजाली और अस्नोटी पंचायतों ने स्व लॉकडाउन का फैसला लिया है। जोकि 10 जुलाई  को लेकर अगले 15 दिनों तक यह लॉकडाउन का माहौल बना रहेगा। जबकि यह लॉकडाउन दोपहर के 2 से लेकर सुबह के 7 बजे तक लॉकडाउन लगाया है; और साथ ही कारवार चेंबर ऑफ़ कामर्स नेतृत्व में भी कारवार में स्व लॉकडाउन का फैसला लिया है। जोकि 10 दिनों तक होगा।

COVID-19 के प्रसार को रोकने के लिए स्व लॉकडाउन के फैसले पर माजी विधायक श्री सतीश सैल   (Ex- MLA Shri. Satish Sail) ने अपना आभार व्यक्त किया। 

सूत्रों के मुताबिक लॉकडाउन पर सामाजिक दुरी का पालन करते हुए दवा, दूध, और अन्‍य आवश्‍यक वस्‍तुओ की बिक्री करने वाली दुकानें खुली रहने की संभावना है।

COVID-19 के प्रसार को रोकने के लिए ग्राम पंचायतों ने लिया स्व लॉकडाउन का फैसला, सैल ने जताया आभार