Shantakumari, Editor (SDC NEWS) : फटोरडा विधायक व पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री विजय सरदेसाई (Goa Forward Party President Shri. Vijai Sardesai ) ने  उनकी पार्टी के दो विधायक  भाजपा में शामिल होने संबंधी चर्चा को बेबुनियाद करार दिया है। GFP के विधायक जयेश सलगांवकर और विनोद पालयेकर के प्रति भाजपा में शामिल होने की अफवाह फैला रहे हैं, जबकि बेबुनियाद है। इस खबर में कोई भी सच्चाई नहीं है। हालांकि ये दोनों विधायक GFP के सच्चे सिपाही हैं व पार्टी के हित में लगातार कार्य करते रहेंगे।

आगे GFP प्रमुख विजय सरदेसाई ने बताया कि गोवा में दो COVID-19 मौतों से भाजपा को बड़ा झटका लगा है। इसलिए भाजपा इधर-उधर की बाते बनाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।

आप को बतादे कि 2017 के विधानसभा चुनावों में GFP के विधायक जयेश सलगांवकर और विनोद पालयेकर ने भाजपा के उम्मीदावार दिलीप परुलेकर और दयानंद मांद्रेकर को हराकर जीत की पश्चिम लहराया था। 

GFP के दो विधायक भाजपा में  शामिल होने की बात कोरी अफवाह :  विजय सरदेसाई